पल्स पोलियो अभियान का हुआ शुभारंभ,20 जून तक बच्चों को पिलायी जाएंगी पोलियो की खुराक

संजय ‘विजित्वर'(हाजीपुर)-पल्स पोलियो कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन । सदर अस्पताल हाजीपुर में आज डॉ इंन्द्रदेव रंजन सिविल सर्जन ,वैशाली ,के द्वारा फीता काटकर पल्स पोलियो कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया ।इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विभा कुमारी सिंह,जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार,जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ आर के साहू,नोडल पदाधिकारीहाजीपुर शहरी क्षेत्र ,जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ एसके रावत ,जिला वेक्टर बाॅर्न डिजीज नियंत्रण पदाधिकारी डॉ सत्येन्द्र प्रसाद सिंह,एसएमओ,डब्लू एच ओ ,वैशाली डॉ स्वेता राय,एसएमसी,यूनिसेफ ,वैशाली ,मधुमिता कुमारी,भीसीसीएम ,यूएनडीपी,वैशाली ,रंधीर कुमार सहित सभी जिला स्तरीय चिकित्सा पदाधिकारियों की उपस्थिति रही ।यह कार्यक्रम 16 जून से 20जून तक संचालित होगा तथा 22जून को बी टीम के दौरान छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी ।जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ अनिलकुमार ने बताया कि जिले में कुल लक्षित बच्चों के टीकाकरण के लिए समुचित व्यवस्था कर दी गई है ।वहीं सिविल सर्जन ,वैशाली ने जिलावासियों से अनुरोध किया कि जन्म से 5साल तक के बच्चों को पोलियो के इस अतिरिक्त खुराक को अवश्य पिलायें ।