आतंकवादी के बेटे के रिजल्ट पर इतराने वाली वामपंथी मीडिया RSS के बलिदानी कार्यकर्ताओं की प्रतिभाशाली बेटियों के बेहतरीन रिजल्ट पर चुप क्यों है…?

नवीन सिंह परमार
परमार मीडिया सीवान

🔴पिछले दिनों एक आतंकवादी का लड़का कश्मीर में दशवी बोर्ड की परीक्षा में अव्वल आया था तो इस देश की वामपंथी मीडिया व सोशल मीडिया पर उनके चमचे एवं इस देश डिजाइनर बुद्धिजीवियों ने ऐसा धमाल मचाया था कि, लगता था कि उस लड़के की रिजल्ट ने उसके पिता के द्वारा किए गए सभी पापों को धो पोछ कर पाक-साफ कर दिया ।
चलिए, अच्छी बात है । जब कोई बच्चा अपने कक्षा में बेहतर रिजल्ट देता है तो उसकी चर्चा होनी चाहिए ।
लेकिन अफसोस उस वक्त होता है कि जो लोग एक आतंकवादी अफजल गुरु के पुत्र के उपलब्धि पर इतरा रहें थें और अपने अखबार व चैनल में उस खबर को प्राइम टाइम व सुर्खियां बना रहें थें । वे सभी लोग केरल अपना बलिदान देने वाले हिन्दूनिष्ठ कार्यकर्ताओं के संतान के उपलब्धियों पर आखिर चुप क्यों है…??
भारतीय लोकतंत्र के मंदिर संसद भवन पर हमला करने वाले आतंकवादी अफजल गुरु के पुत्र की उपलब्धि इन वामपंथी मीडिया व उनके चमचे व इस देश के डिजाइनर बुद्धिजीवियों को अच्छा लगता है, लेकिन जब ऐसा ही उपलब्धि किसी राष्ट्रवादी कार्यकर्ता के संतान को मिलती है तो ये लोग कोप भवन में चले जाते है ।
गौरतलब हो कि केरल में वामपंथी गुंडों ने पलक्कड़ के राष्ट्रवादी कार्यकर्ता राधाकृष्णन जी को जिंदा जला दिया था। उनकी बेटी “अस्वथि कृष्णा ” ने इस वर्ष दशवी की परीक्षा में सभी विषयों में A+ ग्रेड प्राप्त किया है।
यही नहीं केरल के कन्नूर के राष्ट्रवादी कार्यकर्ता संतोष कुमार की वामपंथी गुंडों ने हत्या कर दी थी। इस वर्ष उनकी बेटी “विस्मया” ने भी सभी विषयों में A+ ग्रेड प्राप्त किया है।
हमे अपनी इन बेटियों पर गर्व है।
•••••••••••