
मढ़ौरा खरौनी की आयुषी ने आईसीएससी बोर्ड में लायी 90 प्रतिशत अंक
मढ़ौरा : प्रखंड के खरौनी निवासी आयुषी ने आईसीएससी बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक लाकर ग्रामीण प्रतिभा की एक नयी पहचान दी है I अत्यंत सामान्य परिवार से आने वाली कुंदन श्रीवास्तव और शोभा श्रीवास्तव की पुत्री आयुषी रंजन ने अपनी प्रतिभा से स्थानीय लडकियों के लिए एक आदर्श प्रस्तुत किया है I आयुषी ने बताया कि उसे और अधिक अंक की उमिंद थी लेकिन जो मिला है उसका उसे संतोष है I वह इसी लगन से आगे भी मेहनत कर अपनी मंजिल तक पहुंचने की इक्छा रखती है I आयुषी ने बताया कि वह उच्च शिक्षा प्राप्त कर एक योग्य महिला डॉक्टर बनाना चाहती है और गांव समाज में गरीबों के बीच रहकर उनकी सेवा करना चाहती है I
साभार – संजीव कुमार दैनिक भास्कर मढ़ौरा सारण ।




Recent Comments