
छपरा : राष्ट्र चिंतन युवा मंडल के द्वारा नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में सतर्कता जागरूकता सप्ताह रूपगंज में मनाया गया।संगठन के सचिव आकाश कुमार ने कहा कि भ्रष्टाचार आज देश के आर्थिक व्यवस्था को खोखला कर दिया है।अर्थव्यवस्था और प्रत्येक व्यक्ति पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इसको देखते हुए देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 28 अक्टूबर 2019 से पूरे समाज को संगठित कर भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रतिज्ञा दिलवाई जा रही है,लोगों को सलाह दिया जा रहा है कि भ्रष्टाचार से दूर रहे एवं विस्तार होते हुए देखे तो उसके निकटतम एजेंसी को संपर्क करें। यह सप्ताह 28 अक्टूबर से संगठन के सदस्य एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा शहर के जगह जगह पर भ्रष्टाचार के खिलाफ शपथ एवं प्रतिज्ञा जोर शोर से से लिया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में संगठन के कोषाध्यक्ष किशन कुमार अमन कुमार राजेश कुमार सोनी सुजीत कुमार बिट्टू कुमार आदि युवा उपस्थित थे।




Recent Comments