सारण जिला उपभोक्ता संरक्षण समिति की बैठक मांझी मेंं आयोजित

मांझी (सारण) सभ्य सुसंस्कृत व शिक्षित समाज ही संगठित होता है तथा संगठित समाज ही अपना हक हासिल करने में सफलता प्राप्त करता है। यह बातें रविवार को मांझी चट्टी पर आयोजित शिविर को सम्बोधित करते हुए सारण जिला उपभोक्ता संरक्षण समिति के अध्यक्ष कुमार कमला शरण ने कहीं। इससे पहले उन्होंने फीता काटकर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया।गांधी आश्रम जलाल पुर के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने कहा कि उपभोक्ताओं को शोषण से मुक्त कराने की दिशा में सरकारें उदासीन हैं। बड़े ब्यापारियों द्वारा उपभोक्ताओं के हो रहे शोषण के लिए खुद उपभोक्ताओं को जिम्मेवार बतलाते हुए उठ खड़े होने की अपील की। शिविर को बीरेन्द्र कुमार पाण्डेय।अधिवक्ता। अर्जुन सिंह यादव लियाकत अली।जिला पार्षद। कृष्णा सिंह पहलवान लालबाबू सिंह ओम प्रकाश गुप्ता तथा मो अली कादरी आदि ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता आचार्य नागेन्द्र शुक्ल तथा संचालन मनोज कुमार सिंह ने किया।