मढ़ौरा में मार्टन के पास बड़े शहर जैसा खुला रेस्टोरेंट, युवराज सुधीर सिंह ने फीता काट किया उद्घाटन उद्घाटन

मढ़ौरा(सारण)। नगर क्षेत्र के मार्टन फैक्ट्री के पास नगर का पहला आधुनिकतम रेस्टोरेंट का उद्घाटन सम्पन्न हुआ। कल्पवृक्ष नामक रेस्टोरेंट का उद्घाटन के पश्चात तरैया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व वाईपीएल संयोजक युवराज सुधीर सिंह ने कहा कि किसी नगर में खाने और ठहरने की अच्छी व्यवस्था प्रगति का परिचायक है। वर्तमान में लोगों के जीवन स्तर और सोच में बदलाव आया है । मध्यमवर्गीय परिवार भी अपने परिजनों के साथ घर से बाहर रेस्टोरेंट में खाना और खुशी का क्षण बिताने की प्रवृति बढ़ी है। अनुमंडलीय मुख्यालय मढ़ौरा में इसकी कमी महसूस की जा रही थी। मोनू प्रताप सिंह और अभिषेक प्रताप सिंह का यह प्रयास सराहनीय है। इस तरह के रेस्टोरेंट से नगर को लोगों को विकल्प और सुविधा मिलेगी। वही सामूहिक आयोजन और पार्टी के लिए बड़े शहरों का रूख करने वाले लोगों को अब इसी जगह से सुविधा मिलने लगेगी । युवराज सुधीर सिंह ने संचालक को अपनी शुभकामनाएं देते हुए अपनी एक अलग पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया । कहा कि लोगों को अच्छी सुविधा और उन्हे सम्मान देकर भी बड़ा नाम कमाया जा सकता है। इस अवसर पर वृज किशोर सिंह, मनोज सिंह, पप्पू सिंह, रंजीत शांडिल्य, कुलदीप महासेठ, मनोकामना सिंह, राम किशोर सिंह, भानू प्रताप सिंह, अजय सिंह, विजय सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।