
दरियापुर(सारण)
डेरनी थाना क्षेत्र के विश्वम्भरपुर में आग लगने से फुसनुमा घर जल कर राख।
मिली जानकारी के अनुसार विश्वम्भरपुर निवासी कामेश्वर सिंह के घर में अचानक आग लगने से फुसनुमा घर जलकर राख हो गया, साथ ही तकरीबन एक लाख रुपये का आभूषण, कुछ नगद, बर्तन,साइकिल, गैस सिलेंडर के साथ पूरा खाने का राशन, रात में आग लगने के कारण जल गया। दूसरे रूम में बंधे गाय व उसका बच्चा भी आग की चपेट में आ जाने से आंशिक रूप से जख्मी हो गया जिसका इलाज चल रहा है।
इस संबंध में अंचल पदाधिकारी अनिल दुबे ने बताया कि छति पूर्ति की की मुआयना की जा रही है मेरे यहा से जो मिलने वाला होगा अविलंब उपलब्ध करा दिया जाएगा।




Recent Comments