अमनौर।प्रखंड में बाढ़ की कहर से  जहां बाढ़ पीडितों के बीच एक साथ कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं भाजपा विधायक शत्रुघ्न तिवारी  उर्फ चोकर बाबा द्वारा चलाये जा रहे मोदी रसोई से प्रतिदिन सैकड़ों बाढ़ पीडितों का भोजन का इंतजाम हो रहा है. जहां एक ओर सरकारी व्यवस्था समुदायिक किचेन बंद हो गये है. बाढ़ पीडितों के सामने भोजन की सबसे बड़ी समस्या है. वैसे मेंं विधायक द्वारा अपने आवासीय परिसर जगदेव सिरिसिया गांव में चलाये जा रहे मोदी रसोई से बाढ़ पीडितों को राहत मिल रही है.  जिसकी चर्चा जोरों पर है. स्थानीय विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा द्वारा अपने नीजि फंड से चलाये जा रहे मोदी रसोई में आये बाढ़ पीडितों को खुद से खाना परोस उन्हें भोजन करा रहे हैं .वहीं विभिन्न गांवो में  जाकर उनके बीच भोजन के पैकेट भी बांट रहे हैं. इस  दौरान विधायक चोकर बाबा ने बताया कि लोगों की मदद के लिए हमेशा मैं तैयार रहता हूं. बाढ़ से हजारों परिवारों का जीवन तहस नहस हो गया है. सरकार द्वारा चलाये जा रहे समुदायिक किचेन लगभग बंद हो गये हैं. जहां अभी पानी हैं उस गांव में फिर से किचेन चालू कराने के लिए अधिकारियों से बात की गई है. मेरे द्वारा अपने आवास पर मोदी रसोई के माध्यम से प्रतिदिन सैकड़ों बाढ़ पीडितों का भोजन सुबह से लेकर शाम तक चलते रहता है. सरकार सभी बाढ़ पीडित परिवारो के बीच उनके बैंक खातों में छः हजार रुपये भेजने का काम कर रही है. मैं बाढग्रस्त क्षेत्रों का प्रतिदिन दौरा कर लोगों की  निस्वार्थ भाव से सेवा में लगा हुं . फसल क्षतिपूर्ति का लाभ भी बहुत जल्द किसानों को दिया जायेगा.उक्त मौके पर मुख्य रूप से बीडीसी प्रतिनिधि संतोष गुप्ता, राकेश सिंह, बिपुल कुमार, दिनेश प्रसाद ,शैलेश कुमार राम, इरफान अंसारी, अमर भारद्वाज, आशु भारद्वाज आदित्य राज आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे.