आग लगने से तीन घर जले, एक सात वर्षीय बच्चें की झुलसने से मौत

मढौरा(सारण) । प्रखंड के मिर्जापुर पंचायत के बाबू के असोइया नट बस्ती में गुरुवार की दोपहर दो बजे के करीब बिजली तार में सार्ट सर्किट से आग लग गयी । जीता नट के घर में लगी आग को पछूआ हवा ने और भरकाया । आग देखते देखते राजकुमार नट और गोहा नट के घर को भी चपेत में ले लिया । आग इतनी तेज से फैली की आग और बिजली के करंट के डर से मुहल्ला के लोग अपना अपना घर छोड़कर भागने लगे । अग्निसामक की गाड़ी जब तक आग पर काबू पाती नट टोली के तीन घर जलकर पुरी तरह राख हो गये। इस दौरान घर के भीतर चौकी पर सोया रह गया सात वर्षीय बच्चा लड्डु नट बुरी तरह झुलस गया। मौके दमकल गाड़ी के आग पर काबू पाने के बाद जब बच्चे को भीतर से निकाला गया तब तक झुलसने से उसकी मौत हो चूकी थी ।

सात भाई बहनों में सबसे छोटा था लड्डु :

आगलगी में मौत का शिकार हुआ लड्डु सात भाई बहनों में सबसे छोटा था । लड्डू से बड़ा तीन भाई और तीन बहने थी । दुखद यह की लड्डू की बड़ी बहन मनीषा की शादी भी अगले माह में होना था । बेटी शादी को लेकर भी समान की खरीदारी भी पिता जीता नट कर चूके थे । आगलगी में शादी के लिये खरीदा कपड़ा, गहना,बर्तन और नगदी सब कुछ जल कर राख हो गया ।

प्रशासन ने पहुंच कर उपलब्ध कराया चेक

सूचना मिलते ही एसडीओ विनोद कुमार तिवारी, सीओ रविशंकर पाण्डेय, मिर्जापुर मुखिया प्रतिनिधि हर्षवर्धन दीक्षित, बरदहिया मुखिया प्रतिनिधि उमा राय, बीजेपी अध्यक्ष अनिल ठाकुर मौके पर पहुंचे। घटना का निरीक्षण के साथ पीड़ित परिवार को संतावना दी । एसडीओ के निर्देश पर सीओ ने परिजनों को 98 सौ का तत्काल चेक दिया गया और पॉलीथिन सीट उपलब्ध कराया गया । वही सीओ ने बताया की आपदा से चार लाख रुपये प्रक्रिया पुरी होने के साथ उपलब्ध करा दिया जायेगा ।