भुगतान को ले बीआरसी पर किया प्रदर्शन
#परवेज अख्तर/सिवान;
रघुनाथपुर (सिवान) : लंबित अंतरवेतन के भुगतान को लेकर शुक्रवार को प्रखंड के दर्जनों शिक्षकों ने परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के महासचिव विनय तिवारी के नेतृत्व में बीआरसी के समक्ष जमकर प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने विभागीय उदासीनता पर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि प्रखंड के मात्र एक तिहाई शिक्षकों का ही अंतरवेतन का भुगतान किया गया है। शिक्षकों ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस बारे में पूछने पर कोई भी कर्मी सीधा जवाब नहीं देता। विभाग के अधिकारी भी निरंकुश बने हुए हैं। जनवरी 2017 से मार्च 2017 के बीच डीए और अप्रैल 2017 से मार्च 2018 तक का पुनरीक्षित वेतनमान निर्धारण के बाद शिक्षकों का बकाया अंतरवेतन अब तक लंबित है। शिक्षकों ने बीईओ से लंबित अंतरवेतन का भुगतान जल्द करने की मांग की।
.




Recent Comments