
छपरा । सारण प्रमंडलीय आयुक्त आर एल चोंग्थू के द्वारा सदर अस्पताल छपरा के विभिन्न वार्डो एवं आइसोलेशन केन्द्र का निरीक्षण किया गया एवं कोरोना वायरस से प्रभावित मरीजों के चल रहे ईलाज की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त की गयी। इस अवसर पर अयुक्त के साथ पुलिस उप महानिरीक्षक विजय कुमार वर्मा, जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्रीमती अभिलाषा शर्मा भी उपस्थित थी। आयुक्त सर्वप्रथम सदर अस्पताल के आइसोलेशन केन्द्र पर गये जहाँ कोरोना के मरीजां को भर्त्ती किया गया है और उनका इलाज चल रहा है। आयुक्त ने यहाँ पर मरीजों से मिलकर उनको मिल रही सुविधओं की जानकारी खुद मरीजों से प्राप्त की। इसके वाद आयुक्त कोरोना की चल रही जाँच काउण्टर पर गये और वहाँ की व्यवस्था का जायजा लिया और सभी लागों को मास्क लगाकर रहने तथा दूरी बनाकर जाँच के लिए कतार में खड़ा कराने का निर्देश दिया। इसके उपरांत आयुक्त जीएनएम सेन्टर को देखा तथा वहां चल रही कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। आयुक्त को नियंत्रण कक्ष भी दिखाया गया जहां से टेलिफोन के द्वारा होम आइसोलशन में रह रहे कोरोना मरीजों से प्राति दिन उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की जा रही है और इससे संबंधित पंजी संधारित की जा रही है। आयुक्त ने संधारित पंजी का भी अवलोकन किया। होम आइसोलशन में रहने वाले मरीजों को दी जा रही दवा की किट भी दिखायी गयी जिसमें एजीथ्रोमाईसिन टेबलेट, विटामिन सी, बी-कम्पलेक्स आदि जरूरी दवा रखी गयी थी। आयुक्त ने सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डा आईसीयू, प्रसूतिवार्ड, आपात कालीनवार्ड को देखा। आयुक्त को परामेडिकल ट्रेनिंग सेन्टर और हॉस्टल की नव निर्मित भवन भी दिखायी गयी । सदर अस्पताल के निरीक्षण के क्रम में आयुक्त ने साफ-सफायी की व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा मरीजां को अच्छा खाना उपलब्ध कराने की बात कही। इस अवसर पर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के द्वारा प्रभारी सिविल सर्जन एवं डीपीएम को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सदर अस्पताल की सफायी करने वाली एजेन्सी से स्पष्टीकरण किया जाय और अगर इसमें सुधार होता नहीं दिखे तो एजेन्सी को चयन मुक्त किया जाय। जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया कि खाना का सप्ताहिक मेन्यू बना दिया जाय तथा खाना खिलाने वाले एजेन्सी को इस संबंध में सख्त निर्देश दिया जाय। खाना के साथ मरीजों को गर्म पानी भी एजेन्सी उपलब्ध कराये यह सुनिश्चित करायी जाय।जिलाधिकारी के द्वारा सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि सभी पीएचसी, सीएचसी से लेकर सदर अस्पताल तक कार्य सुचारू रूप से संम्पादित हो इसकी मॉनिटरिंग की जाय। सभी पीएचसी से दवा एवं टेस्ट-कीट की उपलब्धता का प्रतिदिन रिपोर्ट लिया जाय और समय रहते आपूर्ति सुनिश्चित करायी जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी पीएचसी पर कोरोना की जांच शुरू करायी गयी है। उसे हर हाल में सुनिश्चित करायी जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि सोनपुर एवं छपरा शहरी क्षेत्र से कोरोना संक्रमण के मामले अधिक आ रहे हैं। इन दोनों क्षेत्रां में जांच का दायरा बढ़ाया जाय।




Recent Comments