मढ़ौरा में इंटर के परीक्षार्थियों को बारिश से हुई परेशानी

मढ़ौरा(सारण) : शनिवार कों स्थानीय शहर व आसपास के क्षेत्रों में सुबह से हल्की बारिश होने से इंटर के परीक्षार्थी परेशान दिखे.इसकी वजह साफ थी की ठंड के मौसम में कपड़े भींगने से लेकर परीक्षा केंद्र पर ससमय पहुंचने की चिंता सता रही थी.फिर भी परीक्षार्थी व अभिभावक काफी तत्परता से किसी तरह परीक्षा केंद्र पर ससमय पहुंचने के क़वायद में जुटे रहे और पहुंचे भी.जिसमें बहुत परीक्षार्थियों के कपड़े व प्रवेश पत्र भी भींग गये.मालूम हो की परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली के परीक्षार्थियों को 9:20 में पहुंचना अनिवार्य कर दिया गया हैं.विलम्ब से पहुंचने वाले परीक्षार्थियों के प्रवेश नहीं दी जा रही हैं.