गांव वालों नें कहा – रोड नहीं तो वोट नहीं
मढौरा(सारण) : प्रखंड के बहुआरा पट्टी पंचायत के नगरा – दयालपुर पथ पर सेमल सराय गाँव के ग्रामीणों ने गांव में पाक्की सड़क की मांग को लेकर मुखर हो गये हैं । रविवार को को रोड नही तो वोट नही क़ा बैनर टाँग कर प्रदर्शन किया।

बताया ज़ा रहा हैं कि विकास के दौड़ में अधिकतर सभी गाँवो में पक्की सड़क है । लेकिन सेमल सराय गाँव की सड़क लगभग दो किमी सड़क अब तक नही बन पाया। जिससे गाव वालों को बारिश अथवा बेमौसम बारिश होने से आने जाने वाले परेशान हो जाते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि इस सड़क के पक्कीकरण के लिये स्थानीय सभी नेता को इसकी लिखित आवेदन भी दी गई। परन्तु इस पर किसी ने अब तक ध्यान नही दिया। सड़क पर प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने रोड नही तो वोट नही के पोस्टर को सड़क किनारे लगा रखा है,। ताकि चुनाव प्रचार के लिये इस गाँव मे पहुचने वाले प्रतिनिधियो नेताओ का ध्यान इस गाँव की सड़कों पर आकर्षित करता रहे।

इस दौरान मुख्य रूप से मुन्ना कुमार सिंह, राजन कुमार सिंह, गोरख सिह, रामाधार सिह, गजेंद्र सिंह, चन्दन सिह, रमेश सिह, सुधीर कुमार, पंकज ,रामेश्वर सिह , हैप्पी सिह, ओमप्रकाश सिह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।