तरैया 30.05.2020

ब्रिटिशकालीन तरैया खदरा नदी पर पुल का नव निर्माण का शुभारंभ शनिवार को महराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के मध्यम से किया।सांसद ने कहा कि कोरोना महामारी व लॉक डाउन के चलते उक्त स्थल पर उपस्थित नही होकर अपने आवसीय कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अनौपचारिक घोषणा कर के किया।उन्होंने कहा कि कार्य समाप्ति तिथि पर ही पुल निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। सांसद प्रतिनिधि संजय सिंह ने एसडीओ, सहायक अभियंता व कनीय अभियंता के उपस्थिति में नारियल फोड़ कर शुभारंभ किया।ब्रिटिशकालीन खदरा नदी पर स्थित जर्जर पुल का नव निर्माण की स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो गया।पुल का निर्माण कार्य नन्द कंस्ट्रक्शन द्वारा किया जा रहा है।जिसका निर्माण 3 करोड़ 86 लाख 54 हजार के लागत से होना है।जिसमें पुल की लम्बाई 34.22 मीटर है।पुल निर्माण कार्य की तिथि 28 अगस्त 2019 व निर्माण कार्य की समाप्ति तिथि 27 अगस्त 2020 है। उक्त मौके पर ग्रामीण पथ निर्माण विभाग के एसडीओ अरविन्द कुमार दास,सहायक अभियंता केशव सहनी, कनीय अभियंता परमेश्वर मेहरा, संजीव सिंह,शैलेन्द्र सिंह,विनय सिंह व छवधर सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।