
आंगनबाड़ी सेविकायें अपनी 15 सूत्री मांगो का ज्ञापन सांसद सीग्रीवाल को सौंपी
मांझी(सारण) : मांझी की आंदोलनरत दर्जनों आंगनबाड़ी सेविकायें रविवार को अपनी फरियाद लेकर महराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल से मिलने उनके आवास जलाल पुर पहुंची। संघ की प्रखंड अध्यक्ष सुमन सिंह के नेतृत्व में पहुंची सेविकाओं ने अपनी 15 सूत्री मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन सांसद को सौंपा। मालूम हो कि सेविकाओं ने शनिवार को मांझी प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया तथा बीडीओ को भी ज्ञापन सौंपा था।




Recent Comments