अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल एक व्यवसायी से बीस हजार नगदी व मोबाइल लूटे
अमनौर /सारण
स्थानीय थाना क्षेत्र के एसएच 73 अमनौर – सोनहो मुख्य सड़क खोड़ी पाकर खर्ग के पास बीती रात अज्ञात अपराधियों द्वारा कट्टे से मार घायल कर एक व्यवसायी से बीस हजार रुपये व मोबाइल लुटने का मामला सामने आया है. इस मामले में पीड़ित व्यवसायी स्थानीय थाना क्षेत्र के अमनौर हरनारायण निवासी भिखारी प्रसाद के पुत्र गोपाल कुमार बताया जाता है. जो अमनौर चौक के पास कपड़ा दुकान (साई ड्रेसेज) का मालिक है. घटना के संबंध में पीड़ित व्यवसायी गोपाल कुमार ने बताया कि छठ पूजा को लेकर परसा से कपड़ा खरीदकर रात्रि नौ बजे के आसपास उक्त रास्ते के पास एक बाइक पर तीन सवार अपराधी मेरे आगे आकर वे बाइक खड़ा कर एक ने मेरे सर के पास कट्टा तान दिया. जिसका विरोध करने पर कट्टे के बट से सर पर जोर से हमला कर दिया जिससे मेरा सर फट गया. अपराधियों ने कहा कि हो हल्ला करोगे तो जान से मार देंगे. इसी के साथ दूसरा अपराधी मेरे पौकेट में रखे 20 हजार रुपया तथा एक मोबाइल और मेरे बाइक की चाभी छीन फरार हो गए. इधर इसकी सूचना मिलने पर अमनौर पुलिस घटनास्थल पहुंच घटना का जायजा लिया. जहां मौके से एक कारतुस बरामद किया. वहीं स्थानीय लोगों से इस बाबत पुछताछ किया. हालांकि घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिला. थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने बताया कि इस मामले में पीड़ित व्यवसायी द्वारा अबतक थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है.




Recent Comments