सोनपुर। सोनपुर रेल मंडल कार्यालय के समीप दो अवैध चाय विक्रेताओं के बीच हुए विवाद के बाद दोनों एक दूसरे के जान के प्यासे हो गए.एक चाय विक्रेता ने दूसरे चाय विक्रेता को चाकू मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया.घायल चाय विक्रेता को स्थानीय लोगों द्वारा आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल सोनपुर ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया.प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने नाजुक हालत देखकर बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया । घटना के संबंध में बताया जाता है कि डीआरएम कार्यालय परिसर में अमूल दूध के नाम से एक स्टॉल है वहीं रेलवे अस्पताल परिसर में मिनरल वाटर के नाम पर एक स्टॉल खोला गया है दोनों स्टाल संचालक अपने अपने स्टाल को अपने आदमियों को दे रखा है.उनके आदमियों द्वारा यह स्टॉल चलाया जाता है.चाय दुकानदारों द्वारा छोटी बातों को लेकर शनिवार को हुए विवाद में लगन साह के पुत्र जयकिशन साह को चाकू मारकर टुनटुन नामक चाय दुकानदार घायल कर दिया.घायल दुकानदार जीवन और मौत से जूझते हुए अंतिम समय में देर शाम जिंदगी के जंग हार गया । लोगों का कहना है कि इस चौक पर असामाजिक तत्वों का अड्डा सुबह- शाम बना रहता है.लेकिन रेल प्रशासन से लेकर हरिहरनाथ ओपी कोई ध्यान देना उचित नहीं समझ रहा है.घटना की सूचना मिलने के बाद हरिहर नाथ ओपी की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी.वही लावारिस हालत में तीन मोटरसाइकिल को भी जप्त कर साथ लेते गई.सोनपुर डीआरएम कार्यालय, राहर दियरा चौक सोनपुर आदम,हरिहर नाथ मंदिर के समीप दर्जनाधिक शराब स्मैक एवं अन्य नशेे की दुकान चल रही है.जिसकेे कारण आए दिन छिटपुट घटनाएं होती रहती हैं। मौत की खबर सुनते ही गांव में हाहाकार मच गया जबकि परिवार जनों को रो -रो के बुरा हाल है वही दोनों पक्षों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है।
About The Author




Recent Post
- समय से पूर्व पूरा हुआ अर्धवार्षिक परीक्षा का मूल्यांकन, उत्कृष्ट शिक्षकों को मिला सम्मान
- समय से पूर्व पूरा हुआ अर्धवार्षिक परीक्षा का मूल्यांकन, उत्कृष्ट शिक्षकों को मिला सम्मान
- सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव: 29 सितंबर से नामांकन, 23 अक्टूबर को होगा मतदान
- सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव: 29 सितंबर से नामांकन, 23 अक्टूबर को होगा मतदान
- परसा: करंट लगने से मां-बेटे की मौत, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने दी सांत्वना
- परसा: करंट लगने से मां-बेटे की मौत, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने दी सांत्वना
- मढ़ौरा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों में मातम
- छपरा: शिक्षक निर्वाचन की घोषणा के साथ आचार संहिता लागू, प्रशासन ने राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग
- छपरा: श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुई विधायक छोटी कुमारी, क्षेत्रवासियों के लिए की सुख-समृद्धि की कामना
- डॉ. उत्कर्ष राज ने एमबीबीएस फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया पोखरेड़ा और तरैया का मान
- डॉ. उत्कर्ष राज ने एमबीबीएस फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया पोखरेड़ा और तरैया का मान
- पुलिस एसोसिएशन ने एसीआर की विसंगतियों से अटकी पदोन्नति का उठाया मामला, पुलिस मुख्यालय भेजे गए संशोधित प्रस्ताव की मांग
- वाहन के धक्के से युवक की मौत, परिजनों मेें मची चीख-पुकार
- समाज के सजग प्रहरी थे भूपनारायण बाबू: रामबाबू
- छपरा में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान: शिल्पी पोखरा परिसर में विधायक ने किया श्रमदान
- विद्यार्थी सहयोग शिविर का हुआ आयोजन
- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरु दक्षिणा कार्यक्रम संपन्न: राष्ट्रभक्ति और संकल्प के साथ गूंजे राष्ट्र धर्म के नारे
- दर्दनाक सड़क हादसा: परीक्षा देकर लौट रही नवविवाहिता की ट्रक से कुचलकर मौत, देवर घायल
- सारण क्रिकेट लीग 2026: पटना के ऊर्जा स्टेडियम में 21 नवंबर से सजेगा मेला, मैदान में उतरेंगी 10 दमदार टीमें
- लापता व्यक्ति की तलाश में खोजी कुत्ते के साथ खंगाला गया बंद चीनी मिल का खंडहर
- बिहार के कंप्यूटर कर्मियों का बड़ा ऐलान: राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए होगा चरणबद्ध आंदोलन, छपरा में बना संयुक्त मोर्चा
- पटना में ग्राम कचहरी सचिवों की बैठक: सारण के पवन कुमार बने प्रदेश अध्यक्ष
- छपरा इंजीनियरिंग कालेज का एनबीए विशेषज्ञ टीम ने किया तीन दिवसीय मूल्यांकन
- जे.आर. पब्लिक स्कूल में संपन्न हुआ स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर
- छपरा: मदरसा शिक्षक के बेटे मो. रैयान अली ने अंग्रेजी विषय में पास की यूजीसी नेट परीक्षा
Recent Comments