असहनी गांव में महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म
इंकॉवेटर में रखे गये हैं सभी बच्चे
विनीत कुमार, एकमा
निश्चित तौर पे ये खबर अविश्वसनीय सी लगी होगी पर है बिल्कुल सच। हो सकता है कि कभी आपने भी एक साथ चार बच्चों को जन्म देने की बात न सुनी हो पर ऐसा हुआ है एकमा प्रखंड क्षेत्र के असहनी गांव में।
रसूलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाले असहनी गांव मेंं विनोद ओझा की पत्नी निक्की देवी ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। जिनमे दो बच्ची सहित चार बच्चों ने जन्म लिया है।
एक साथ चार बच्चों के जन्म लेने की चर्चा पूरे क्षेत्र में जोर शोर है। डॉक्टर भी अचंभित है। पर प्रभु की लीला के आगे किसकी चली है। बहरहाल डाक्टरों ने कहा है कि अनुसार सभी बच्चे ठीक हैं और उन सभी को इंकॉवेटर में रखने के लिए सिवान भेजा गया है। 
परिवारिक सूत्रों के अनुसार एक बच्ची का जन्म घर पर ही हुआ जबकि अन्य एक बच्ची व दो बच्चों का जन्म दुरौंधा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ। 
नवजातो के दादा मोहन ओझा बेहद खुश है। दादा ने बताया कि उनका लड़का विनोद ओझा हाल ही में विदेश गये हैं इसलिये जच्चा व बच्चों की देख रेख विनोद के ससुराल वाले कर रहे हैं।ऑपरेशन द्वारा हुए प्रसव के बाद जच्चा का इलाज दुरौधा पीएचसी में ही चल रहा है जब कि नवजातों को सीवान भेज दिया गया। जहां उन्हें इंकॉवेटर पर रखा गया है। सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं।
एक साथ चार बच्चों के जन्म लेने को लोग ईश्वरीय चमत्कार कह रहे है। इसकी चर्चा अब दूर दूर तक हो रही है।