स्मार्ट विलेज सीसवाली में महिला चिकित्सक नही
फिरोज खान
सीसवाली 27 मई | सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीसवाली में महिला चिकित्सक के आभाव में रोगियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हे | महिला रोगियों ने बताया की महिला चिकित्सक नही होने कारण इलाज के लिए कोटा, बारा, अंता जाना पड़ता हे | इससे समय व् धन दोनों खर्च होते हे | अंता विधानसभा से राजस्थान सरकार में कृषि मंत्री होने के बाद भी सीसवाली व् आस पास की जनता को महिला चिकितस्क का लाभ नही मिल रहा हे | जबकि इस अस्पताल में कई गाँवो की महिला इलाज के लिए आती हे | कहने को तो सीसवाली बारा जिले का दूसरा बड़ा क़स्बा माना जाता हे | मगर सुविधाओ के नाम पर कुछ नही हे | व्ही वरिष्ठ चिकित्सको का भी आभाव हे | छोटी छोटी बीमारियों के लिए भी अंता, बारा, कोटा इलाज के लिए जाना पड़ हे| लम्बे समय से अस्पताल में महिला चिकित्सक का पद खाली चल रहा हे |




Recent Comments