अवतार नगर मे महिला से मारपीट
डोरीगंज(सारण)-:
“”””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के सखनौली गाँव मे दो दिन पूर्व दो पक्षो के बीच हुई आपसी कहासुनी के बीच मारपीट के मामले मे प्रथम पक्ष पंकज कुमार भगत के द्वारा दर्ज प्राथमिकी के बाद आरोपित दूसरे पक्ष से सखनौली निवासी अनिल भगत के पुत्र राहुल कुमार भगत ने भी स्थानीय थाने को एक आवेदन दे नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है । जिसमे पंकज भगत , सोनू भगत तथा उत्तम भगत समेत कुल तीन लोगो को आरोपित कर बताया है कि उसकी माँ आरोपितो के घर फूल खरीदने गई थी जहाँ आरोपितो ने उसकी माँ को जलील करते हुए कहा कि रात मे फूल चोरी कर ले जाती है और दिन मे खरीदते आती है जिसपर गाली गलौज करते हुए आरोपितो ने उसे व उसकी माँ को मारपीट कर जख्मी कर दिया ।
थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जाँच की जा रही है ।