डोरीगंज-:

अवतार नगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गाँव मे पशु तस्करी मामले मे फरार चल रहे चार अभियुक्तों ने स्थानीय थाने मे आत्मसमर्पण कर दिया ।

थानाध्यक्ष रामयश राय ने बताया कि एक सप्ताह पुर्व थानाक्षेत्र के मिर्जापुर गाँव से सात मवेशी के साथ एक पशु तस्कर को पकड़ा गया था । उसी मामले मे चार अन्य सहयोगी फरार चल रहे थे । पुलिस दबिश के बाद उन चारों फरार अभियुक्तों मिर्जापुर गाँव निवासी अवधेश नट , गणेश नट , उमेश नट एवं सतन नट ने थाने मे आत्मसमर्पण कर दिया जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया ।