अवतार नगर मे दरवाजे से बोलेरो की चोरी -:
#””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज (सारण)-:
“”””””””””
दरवाजे पर खड़ी बोलेरो सुबह गायब हो गई मामला अवतारनगर थानाक्षेत्र के नराँव गाँव की है ।
इस संबंध मे गाड़ी ऑनर नराँव गाँव निवासी कमलेश कुमार ने स्थानीय थाने मे अज्ञात चोरो के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है
जिसमे बताया है कि रोज की तरह उनकी बोलेरो दरवाजे पर लगाई जाती थी जिसे बाहर से लॉक भी कर दिया जाता था सोमवार की सुबह जगा तो पाया कि दरवाजे पर खड़ी बोलेरो गायब है । जिसकी प्राथमिकी थाने मे दर्ज कराई वही स्थानीय सूत्रो के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार पिछले कुछ महीनो के अन्दर इस गाँव मे बोलेरो चोरी की यह तीसरी घटना है जिसमे नराँव गाँव निवासी जगरनाथ सिह व उसी गाँव के जनाधिकार पार्टी के एक स्थानीय नेता दिलीप कुमार राम की बोलेरो दरवाजे से ही गायब हो चूकी है जिसको ले अन्य वाहन मालिको के बीच भय व दहशत का माहौल व्याप्त है ।
थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है