जगदीशपुर :–दलित महिला से मारपीट मे चार पर एफआईआर

दैनिक खोज खबर प्रखंड संवाददाता मदन सिंह की रिपोर्ट :– जगदीशपुर । दलित महिला से मारपीट करने को लेकर पुलिस ने चार लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कि है।थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि शेखौना हरिजन टोली मे कब्रिस्तान के समीप बच्चों के खेलने को लेकर उत्पन्न विवाद मे दलित ललिता देवी को शेख नेयाज,शेख शमशाद,नासिरा खातुन,व नेयाज के पत्नी ने घर मे घूसकर मारपीट कर जख्मी कर दिया । व जाति सूचक शब्द से गाली-गलौज किया।पीड़िता ने इसकी शिकायत थाना मे की।जिसमें उक्त लोगो के खिलाफ दलित उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है।वही राष्ट्रीय दलित मानवाधिकार अभियान के टीम द्वारा बुधवार को उक्त मामले का भी जाँच किया गया।जिसमें दलित मानवाधिकार के जिला संयोजक दिलीप कुमार ने बताया कि जाँच के बाद दलित उत्पीड़न का मामला सत्य पाया गया है।टीम इस संदर्भ मे अपना रिपोर्ट वरीय अधिकारी को सौपेगी।तथा दलित महिला को जल्द से जल्द न्याय के साथ मुआवजा दिलाने का काम करेगी। जाँच टीम मे अधिवक्ता अरुण कुमार यादव,रमेश प्रसाद,प्रमोद कुमार राम आदि सदस्य शामिल थे।




Recent Comments