● एआईएसएफ सारण जिला परिषद द्वारा भगत सिंह रोजगार गारंटी योजना (BNEGA) लागू करने एवं श्रम कानून को 8 घंटे करने की हुई मांग

छपरा।।एआईएसएफ सारण जिला परिषद द्वारा राष्ट्रीय आह्वान पर सप्ताहिक तयशुदा कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 1 मई 2021 को मजदूर दिवस के अवसर पर छपरा शहर के साधना पुरी मुहल्ले में भगत सिंह रोजगार गारंटी योजना एवं नए श्रम कानून को वापिस करते हुए, 8 घंटे करने की मांग संगठन द्वारा की गई।कोविड गाइडलाइन को अमल करते हुए हस्तलिखित कार्डबोर्ड के माध्यम से वर्तमान मोदी सरकार से शीघ्र ही इसे अमलीजामा पहनाने के लिए उत्साह पूर्वक मांग की गई।

सारण जिला सचिव अमित नयन ने कहा कि भगत सिंह के सपने को तभी साकार किया जा सकता है जब देश में भगत सिंह रोजगार गारंटी कानून को पूरे हिंदुस्तान में लागू किया जाएगा।साथ हीं योग्यता अनुसार सभी को सम्मानजनक रोजगार की गारंटी केंद्र सरकार मुहाल करें,इसकी हम मांग करते हैं।
वही संगठन के जुझारू नेता रोहन कुमार ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार देश के कामगारों को बधुंआ मजदूर बना दिया है , सरकार के द्वारा उन्हें शीघ्र ही 8 घंटे काम करने की इजाजत दी जाए। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से रौनक कुमार, रोहन कुमार, राहुल कुमार, समर्थ कृष्ण प्रत्यूष आनंद, इकबाल आदि उपस्थित थे।