बांध बनकेरवा गांव में सांसद जलापूर्ति योजना के तहत निर्मित जलमीनार का उद्घाटन कल रविवार को
परसा(सारण):प्रखंड के बांध बनकेरवा में सांसद राजीव प्रताप रूडी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय सांसद जलापूर्ति योजना के तहत निर्मित जलमीनार का उद्घाटन बिहार सरकार के खाध आपूर्ति मंत्री मदन सहनी के द्वारा रविवार किया जायेगा।उद्घाटन के पूर्व भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश कुमार सिंह अमनौर मंडल प्रभारी अनिल सिंह द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया।तथा तैयारी की जायजा लिया गया।इस मौके पर दरियापुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष रामानंद सिंह संतोष शर्मा मुन्ना कुमार पुलिस राय आदि उपस्थित थे।




Recent Comments