पानापुर(सारण)यह सनातन सत्य है कि जिसने जन्म लिया है उसका अंत निश्चित है लेकिन समाज मे जो अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व से अमिट छाप छोड़ जाते है वे सदा अमर रहते है ।ये बातें तरैया विधायक सह विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के उपसचेतक जनक सिंह ने प्रखंड के मोरिया गांव में बनारसी ठाकुर वेलफेयर एंड एजुकेशनल ट्रस्ट के संस्थापक बनारसी ठाकुर के द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर कही। ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल में आयोजित इस समारोह में श्री सिंह ने स्वर्गीय बनारसी ठाकुर द्वारा सामाजिक उत्थान के लिए किए गए कार्यो की जमकर प्रशंसा की ।इससे पहले विधायक श्री सिंह ने स्वर्गीय बनारसी ठाकुर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण करने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी ।इस मौके पर  जदयू नेता रत्नेश कुमार भास्कर ,प्रखंड भाजपा अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा , संस्था ने निदेशक अनिल कुमार ठाकुर ,प्रबंधक घनश्याम कुमार ठाकुर ,सुरेंद्र पंडित ,गुड्डू सिंह ,नवलकिशोर तिवारी ,योगेंद्र सिंह कुशवाहा ,कृष्णकांत सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे ।