असमाजिक तत्वों ने एक किराना की गुमटी में लगायी आग, हजारों की सम्पत्ति हुई नष्ट

परसा/सारण
मकेर थाना क्षेत्र के भाथा गाँव में अज्ञात असामाजिक तत्व द्वारा एक किराना की गुमटी दुकान में आग लगा दिया गया।जिससे गुमटी समेत एक खोप और झोपड़ी जलकर नष्ट हो गया।पीड़ित दुकानदार महिला उमरावती देवी ने बताई की गत रात आठ बजे दुकान बन्द कर घर चल गई।और अचानक रात में दूकान में आग की लपट दिखाई देने लगी।आगलागी की खबर गाँव और परिजनों को लगता तबतक गुमटी सहित दुकान में रखे पांच हजार नगद समेत हजार रूपये मूल्य की सामान जलकर नष्ट हो गया।ग्रामीणों द्वारा पम्पसेट चापाकल की सहयोग से अथक प्रयास करने के बाद आग पर काबू पाया गया।आग पर काबू पाने के पूर्व ही दूकान के समीप स्थित खोप में रखे गेहूँ और झोपड़ी जलकर राख हो गया।अगलगी की घटना पर मकेर पुलिस पहुँच पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर घटना की जनकारी लिया।घटना के सम्बन्ध में पीड़ित परिजनों द्वारा लिखित शिकायत पुलिस और सीओ को दिया गया।तथा छति पूर्ति के लिए अपील किया गया।




Recent Comments