दो मोटरसाइकिल की टक्कर में एक की सदर अस्पताल में मौत,एक घायल

मशरक थाना क्षेत्र के बली बिशुनपुरा गांव के एक शख्स की रविवार की शाम मोटरसाइकिल सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। मृतक की पहचान बली बिशुनपुरा गांव निवासी स्व दीना नाथ राय का 30 वर्षीय पुत्र रविन्द्र राय के रूप में हुई। मामला है कि रविन्द्र राय मोटरसाइकिल से धरमासती बाजार पर बहन की शादी का सामान खरीदने गये थे वही से वापस घर जा रहें थें कि मोटरसाइकिल सवार युवक ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।वही दूसरा मोटरसाइकिल सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के घर 24 मई को बहन की शादी हैं।मृतक को तीन छोटे छोटे बच्चे हैं। मौत की खबर गांव में पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया । मामले में थाना पुलिस मौके पर पहुच मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

मोटरसाइकिल दुर्घटना में मृत का शव गांव पहुंचने पर परिजनों में मचा कोहराम

मशरक थाना क्षेत्र के बली बिशुनपुरा गांव में मोटरसाइकिल दुर्घटना में मृत का शव सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद गांव में पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। शव को देख मृतक की पत्नी और बच्चों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। आपको बता दें कि रविवार की शाम मोटरसाइकिल सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। मृतक की पहचान बली बिशुनपुरा गांव निवासी स्व दीना नाथ राय का 30 वर्षीय पुत्र रविन्द्र राय के रूप में हुई। मामला है कि रविन्द्र राय मोटरसाइकिल से धरमासती बाजार पर बहन की शादी का सामान खरीदने गये थे वही से वापस घर जा रहें थें कि मोटरसाइकिल सवार युवक ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।वही दूसरा मोटरसाइकिल सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के घर 24 मई सोमवार को बहन की शादी थी। परिजनों पर पड़े दुखो के पहाड़ को देख गांव वालों ने बहन की शादी दुमदुमा मंदिर में कराया। मृतक की पत्नी धर्मशीला देवी और तीन छोटे बच्चे प्रियांशु कुमार 8 वर्ष, हिमांशु कुमार 6 वर्ष, सुधांशु कुमार 3 वर्ष का रो रो कर बुरा हाल हैं। मृतक पेंटिंग का काम करता है।

एस एच-90 पर हनुमानगंज गांव के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में मां बेटा घायल

मशरक छपरा एस एच-90 पर मशरक थाना क्षेत्र के हनुमानगंज गांव के पास सोमवार को मोटरसाइकिल सवार सामने से आ रहे अनियंत्रित वाहन को देख बचने की चक्कर में क्षतिग्रस्त सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें मोटरसाइकिल सवार महिला और बेटा गंभी रूप से घायल हो गए। लाॅक डाउन की वजह से सड़कों पर आवागमन कम होने से घायल सड़क किनारे घायलावस्था में पड़े थें तभी थाना पुलिस गश्ती दल ने घायल को इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया। घायल शैलेश शर्मा की 45 वर्षीय पत्नी रीना देवी और 3 वर्षीय पुत्र पुतुल कुमार है। मामले में घायल ने बताया कि वे मढ़ौरा थाना क्षेत्र के सलिमापुर नेथुआ गांव से शादी समारोह में शामिल होकर अपने पैतृक गांव मदारपुर आ रहें थें कि अनियंत्रित वाहन से बचने की चक्कर में दुर्घटनाग्रस्त हो गये। वही मोटरसाइकिल चला रहा युवक बाल बाल बच गया।

लखनपुर गोलम्बर पर मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक युवक घायल

मशरक थाना क्षेत्र के लखनपुर गोलम्बर पर मोटरसाइकिल सवार दुर्घटना में घायल हो गया जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। मामले में घायल कन्हैया राम ने बताया कि वह गोलम्बर पर ही मजदूर का काम करता है वही से रविवार की देर शाम घर मोटरसाइकिल से जा रहा था कि दूसरे मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ड्युटी पर तैनात चिकित्सक डॉ रिजवान अहमद ने घायल का प्राथमिक उपचार किया