
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के सिनेमा हॉल चौराहे पर आपसी वर्चस्व की लडाई में एक अधेड़ मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। मामले में घायल ने बताया कि वर्चस्व की लड़ाई में राहुल कुमार समेत आधा दर्जन लोगों ने दाब से हमारे सर पर वार कर जख्मी कर दिया और उसके परिवार वालों ने गर्दन मे रस्सी से फंदा लगा कर मुझे जान से मारने की नियत से रस्सी से गर्दन घोटने लगा। मगर राहगीरों द्वारा बीच बचाव करने पर हमारी जान तो बच गई ।मामले में मौके पर थाना पुलिस ने पहुंच मामले में जांच-पड़ताल कर रही है।
सपही गांव में जमीनी विवाद में जमकर मारपीट,दो युवक घायल
मशरक थाना क्षेत्र के सपही गांव निवासी जमीनी विवाद में बुधवार को जमकर मारपीट की घटना हो गई जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराएं गये। मामले में घायलों ने बताया कि भोलानाथ सिंह समेत आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने जमीन पर कब्जा करने के लिए लाठी डंडे और तलवार से लैश होकर मारपीट की गई जिसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों ने बताया कि थाना पुलिस को सूचना दी गई है।वही पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
क्रिकेट खेलने के विवाद में हुई मारपीट में कई लोग घायल
मशरक थानांतर्गत चैनपुर चमरिया गांव में बच्चों के क्रिकेट मैच खेलने को लेकर हुए विवाद में जमकर हुई मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। जिसके बाद सभी जख्मी को मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।घटना की सूचना पर मशरक थाना पुलिस मौके पर पहुच मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।




Recent Comments