दरियापुर(सारण)। दरियापुर के पूर्व प्रखण्ड प्रमुख व पूर्व मुखिया जगदीश राय के निधन पर सीपीआई की सारण जिला कार्यकारिणी ने गहरा शोक व्यक्त किया है. जगदीश राय का कल हाजीपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. जगदीश राय 1970 से 2001 तक सुतिहार पंचायत के मुखिया रहे और इस दौरान 10 वर्षों तक दरियापुर के प्रखण्ड प्रमुख रहे, अभी वर्तमान मे 10 वर्षों से सुतिहार पैक्स अध्यक्ष थे.
जगदीश राय 1970 मे दुर्गापुर स्टील प्लांट की नौकरी छोड़कर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मे शामिल हो गये और किसान- मजदूरों केलिए संघर्ष और समाज सेवा के लिए अपने को समर्पित कर दिया, वे वर्षों तक सीपीआई जिला परिषद सदस्य रहे. जगदीश राय के निधन से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है. पार्टी की जिला कार्यकारिणी गहरे शोक का इजहार करती है और उनके शोक संतप्त परिवार को अपनी संवेदना प्रेषित करती है. शोक प्रकट करने वालों मे जिला सचिव रामबाबू सिंह,डाकेएन सिंह, नागेन्द्र राय, महात्मा गुप्ता, शिवजी दास, परमात्मा गुप्ता, श्रीभगवान् तिवारी, अवधेश राय, अब्दुल हकीम सुरेश वर्मा तथा शिक्षक नेता सुरेन्द्र सौरभ आदि शामिल थे.