
दैनिक खोज खबर.छपरा। प्रभुनाथ नगर नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में अयोध्या में रामलाला की प्राण प्रतिष्ठा की लाइव प्रसारण देखी गई। साथ ही पूरे प्रभूनाथ नगर में भव्य शोभा यात्रा एवं भंडारा का आयोजन किया गया। मंदिर में हजारों की संख्या में भक्तों का हूजूमजमा हुआ था, जिनको मंदिर के सभी व्यवस्थापक प्रसाद वितरण किए। इस कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, रमेश प्रसाद,पूर्व कुलसचिव प्रोफेसर विजय प्रताप कुमार, पूर्व प्रत्याशी डॉ धर्मेंद्र कुमार सिंह ,जिला महामंत्री व छपरा विधानसभा प्रभारी धर्मेंद्र कुमार साह जिला महामंत्री विवेक कुमार सिंह,पूर्व महामंत्री शांतनु सिंह मंदिर समिति के व्यवस्थापक राकेश कुमार सिंह ,कल्याण कुमार सिंह, जयकांत सिंह, रोहित सिंह , बबुआ जी,संजय सिंह ,उमा सिंह आदि शामिल थे।
-/-




Recent Comments