अमनौर में विधायक ने निकाली बाइक रैली, खूब उड़ी ट्रैफिक नियमों की धज्जियां
▶विधायक ने जिस बाइक को कर रहे थे ड्राइव, उसके नंबर प्लेट पर लिखा था ‘जय श्री राम’

छपरा (सारण): जिले के अमनौर में केंद्र सरकार के चार साल पूरे होने के जश्न में भाजपा विधायक के नेतृत्व के कार्यकताओं ने बाइक रैली निकाली । जिसमें कार्यकर्ताओं के साथ अमनौर विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने भी ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखे। प्रत्यक्षदर्शी अचंभे में थे की परिभ्रमण में निकली रैली जब अमनौर थाने के बगल से गुजर रही थी और किसी ने ट्रैफिक नियमों का परवाह नहीं किया ।यहां तक की विधायक ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था और जिस बाइक को ड्राइव कर रहे थे उसके आगे वाली नंबर प्लेट पर नंबर के जगह ‘जय श्री राम’ लिखा हुआ था । सैकड़ों की संख्या में भीड़ ने अति उत्साहित होकर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी किया। इस बाबत पूछे जाने पर अमनौर थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने बताया की हमारे संज्ञान में नहीं है , लेकिन एेसा हुआ है तो ट्रैफिक नियमों का अनदेखी है।




Recent Comments