हत्या कर शव गायब कर देने का आरोप लगा तीन वर्ष पूर्व उसकी मां ने मामला दर्ज करायी थी, युवक कों गांव आते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार
रिपोर्ट:-अज़हर करीम :
इसुआपुर (सारण):बेटे की हत्या कर शव गायब कर देने का मामला मां ने तीन वर्ष पूर्व दर्ज करायी थी, जिसको पुलिस ने गांव आते ही गिरफ्तार कर लिया। मालूम चला है की मां द्वारा मृत घोषित युवक को इसुआपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर उसे 164 के बयान हेतु न्यायालय भेज दिया।इस बाबत थानाध्यक्ष अरबिन्द पासवान ने बताया कि वर्ष 2015 में पिपरहिया गाँव की चिंता देवी ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई।जिसमे उन्होंने उसरी गाँव के मितेन्द्र राय को अभियुक्त बनाते हुए अपने 15 वर्षीय पुत्र दिनेश कुमार की हत्या कर उसका शव गायब कर देने का आरोप लगया था। इसके लिए कई बिंदुओं पर
जांच चल रही थी। मंगलवार कों गुप्त सूचना के आधार पर दिनेश कुमार को छापा मारकर बरामद कर लिया गया।जो अभी ही गांव में पहुंचा था तथा 164 के बयान हेतु छपरा न्यायालय भेज दिया गया।छापेमारी टीम में पुआनी शिवकुमार सिंह तथा पुलिस बल के जवान थे।वही मितेन्द्र राय (बर्तमान प्रखण्ड प्रमुख) ने कहा कि वे निर्दोष थे , उन्हें फंसाने के उदेश्य से कार्य किया गया था ।