
अखंड अष्टयाम को लेकर गाजे-बाजे-डीजे के साथ भव्य कलशयात्रा निकाली गयीं
परसा(सारण): नगर पंचायत परसा बजार में निर्माणधीन शिव मंदिर में शिव लिंग प्राण प्रतिष्ठा तथा 72 घंटे का अखंड अष्टयाम को लेकर शुक्रवार को गाजे बाजे डीजे के साथ भब्य कलशयात्रा निकली गई।जो मंदिर परिसर से लाल पिले बस्त्र में शामिल सैकड़ो महिला पुरुष युवक किशोरी श्रद्धालुओं के बढ़ चढ़ कर भाग लिया।मंदिर परिसर से श्री सत्यमित्रानंद महाराज जी के नेतृत्व में निकली गई कलशयात्रा परसा चौक थाना रोड हाई स्कूल चौक चेतन परसा सैदपुर मोहम्मदपुर होते हुए पोरई तुला ब्रह्म स्थान पहुँची जहाँ बिधि बिधान के साथ कलश में जलभरी किया गया।जलभरी के उपरांत कलशयात्रा की जत्था मस्तिचक चौक पोझी चौक होते हुए यज्ञ स्थल पहुँची।जहाँ बिधि बिधान के साथ पूजा अर्चना शुरू किया गया।कलशयात्रा के साथ शुरू सात दिवसीय अनुष्ठान से बजार में भक्ति का माहौल है।शुक्रवार से आयोजित 7 दिवसीय अनुष्ठान में 1 मार्च को कलशयात्रा 2 मार्च को शिव लिंग पूजा 3 मार्च को शिव लिंग प्राण प्रतिष्ठा 4 मार्च से 72 घंटे के लिए अखंड अष्टयाम का शुभारम्भ तथा रासलीला कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।कलशयात्रा में अमनौर के पूर्व विधायक कृष्ण कुमार उर्फ़ मंटू सिंह नप कार्यपालक पदाधिकारी संदीप ठाकुर नप अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद दास थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह जितेंद्र सिंह वार्ड पार्षद अशोक कुमार चैन शिव कुमार सिंह कुशवाहा सुधीर कुमार राजेश कुमार अर्जुन सिंह राजू कुमार राय मुकुरधूज प्रसाद संजय कुमार सुमन कुमार सोनू कुमार रंजन दिन दयाल साह कांति देवी कबिता देवी पूनम देवी रेखा देवी पुष्पा देवी चंदा देवी चुन्नी देवी फूल कुमारी देवी आशा देवी खुशबू देबी सोनम कुमारी निभा कुमारी रूपा कुमारी मुस्कान कुमारी रीता देवी संध्या देवी समेत सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भाग लिया।




Recent Comments