अभाविप के राष्ट्रव्यापी अभियान #SelfieWithCampus की शुरुआत


छपरा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रव्यापी अभियान #SelfieWithCampus के तहत जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में कार्यक्रम आयोजित की गयी। अभाविप के विश्वविद्यालय प्रमुख आशुतोष कुमार ने बताया कि 30 जुलाई से 4 अगस्त तक चलने वाले इस महाअभियान में छपरा, सिवान और गोपालगंज जिले के अन्दर 500 से अधिक +2 स्कूलों, कॉलेजों, ITI संस्थानों, B.ed कॉलेजों में परिषद कार्यकर्ता जाकर छात्र-छात्राओं से सम्पर्क कर उनके साथ सेल्फी लेंगें।


इसी कार्यक्रम के तहत आज छपरा जिले के जय प्रकाश महिला महाविद्यालय, राजेन्द्र महाविद्यालय, गंगा सिंह महाविद्यालय, जगदम महाविद्यालय, सारण एकेडमी, विशेश्वर सेमिनरी आदि विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में सम्पर्क अभियान चलाया गया।


सोमवार के कार्यक्रम में मुख्य रूप से जगदम कॉलेज महासचिव अपराजिता सिंह, जेपीएम छात्रा प्रमुख प्रियंका कुमारी, शालू कुमारी, ललिता कुमारी, रश्मि कुमारी, हर्ष सिंह चौहान, अमृत कुमार, आकाश मोदी, चंदन कुमार, विशाल कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।




Recent Comments