मुजफ्फरपुर बालिका गृह में हुई रेप की घटना के मामले का ट्रायल स्पीडी कोर्ट में चलाया जाये : टुन्ना

छपरा(सारण)। आम आदमी पार्टी के जिला प्रवक्ता प्रमोद सिंह टुन्ना ने मुजफ्फरपुर बालिका गृह में हुई रेप की घटना का विरोध करते हूए कहा कि राज्य सरकार को चाहिए कि इस घटना की एफ.आई.आर. पीड़ित बालिकाओं के द्वारा करवाये।सी बी आई की जाँच पटना उच्च न्यायालय समिति की देख-रेख में हो।प्रत्येक सप्ताह जाँच-प्रगति की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाये। मामले का ट्रायल स्पीडी कोर्ट में चलाया जाये एवं अंतिम निर्णय तक पहुँचने के लिये अधिकतम 6 महीने की समय-सीमा को सुनिश्चित की जाये. संस्था का संचालक एवं मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर का नार्को टेस्ट कराया जाये ताकि उन सभी आरोपी अधिकारियों एवं नेताओं तक पहुँचा जा सके। जिनके मूल नाम एवं पहचान से बच्चियाँ अनजान हैं। नार्को टेस्ट में आने वाले नाम के व्यक्तियों की तस्वीरें दिखाकर बच्चियों से दोषियों की पहचान कराई जाये। दोषियों को फाँसी की सज़ा दी जाये।




Recent Comments