एक युवक को अपराधिओं ने मारी 3 गोली , मौके पर मौत
#घटना स्थल से 3 जिंदा कारतूस व एक खोखा बरामद
नवादा: मुफसील थाना के चुटकियां विगहा निवासी चंदन यादव को अज्ञात अपराधियो ने मारी 3 गोली
मौके पर ही मौत हो गई ।

पुर गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है पूरे परिवार का कर्ता धर्ता चंदन कुमार ही थे ।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस वंहा पहुँच कर मामले की जांच में जुट गई ।

पिता जगेश्वर यादव ने बताया कि रात में बगल के एक गाँव खरीदी विगहा में गेहूं काटकर ट्रैक्टर चलाकर घर आ रहा था ।
इसी बीच गांव के ही अरविंद यादव रविंदर यादव ने कुंती नगर के पास ट्रैक्टर रुकवाकर 3 गोली मारकर हत्या कर दी।
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है
हत्या कर अपराधी गांव से फरार है।
वंही घटना स्थल पर पहुंच कर पुलिस मामलें की जांच में जुट गई ।
एसडीपीओ विजय कुमार झा ने बताया कि छानबीन जारी हैं जल्द से जल्द अपराधी पुलिस के गिरफ्त में रहेगा ..
मृतक चंदन यादव अपने पीछे दो बेटी एक बेटा को छोड़कर चले गए