
पानापुर (सारण )बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा रविवार को डिजिटल माध्यम से प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय पानापुर परिसर में स्थित सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का लोकार्पण होते ही उपस्थित लोगों में खुशी की लहर दौड़ गयी. मौके पर उपस्थित तरैया विधायक सह बिहार विधानसभा याचिका समिति के सभापति जनक सिंह ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज का दिन शैक्षणिक दृष्टिकोण से पानापुर के लिए ऐतिहासिक है.मॉडल स्कूल का उद्घाटन सिर्फ एक भवन का निर्माण ही नहीं बल्कि हमारे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है. उन्होंने कहा कि यह विद्यालय हमारे ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की नयी अलख जगाएगा.यहां बच्चों को न केवल उत्कृष्ट आधुनिक शिक्षा मिलेगी बल्कि उन्हें हमारे संस्कारों और नैतिक मूल्यों से भी जोड़ा जायेगा.विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अंजना कुमारी ने बताया कि मॉडल स्कूल में 40 छात्रों का चयन हुआ है.चयनित छात्रों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए स्मार्ट क्लासरूम, इ लाइब्रेरी एवं विशेषज्ञ शिक्षकों की तैनाती की गयी है.बच्चों को शैक्षणिक पाठ्यक्रम के अलावे कैरियर गाइडेन्स और व्यवहारिक ज्ञान की ट्रेनिंग दी जाएगी. इस मौके पर बीडीओ आनंद पांडेय, सीओ अजय कुमार, जिलापार्षद रत्नेश कुमार भास्कर, मुखिया जलेश्वर मांझी,मनोज गिरि, शिक्षक नेता जितेंद्र सिंह, नवलकिशोर राय, रमेश सिंह, संजय यादव, संतोष कुमार, दुधनाथ ठाकुर, विकास चौरसिया, राजेश माझी, सुभाष प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे.




Recent Comments