
परवेज अख्तर/सीवान। सिसवन थाना में तैनात एसआइ कन्हैया सिंह को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना की टीम ने मंगलवार की सुबह 40,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। यह गिरफ्तारी एक केश से नाम हटाने के लिए रिश्वत लेने पर हुई है। जानकारी के अनुसार, एसआइ कन्हैया सिंह सिसवन थाना कांड संख्या 309/25 भूमि विवाद में मारपीट के मामले में आवेदक राजीव कुमार सिंह की बहन जयंती कुमारी जो केश में नामजद आरोपित है उनका केश से नाम हटाने एवं केश डायरी लिखने के एवज में पीड़ित पक्ष राजीव कुमार सिंह से 40,000 रुपये रिश्वत की मांग रहे थे। पीड़ित व्यक्ति ने इस संबंध में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना में 18 दिसंंबर 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले की जांच पड़ताल के बाद निगरानी थाना में प्राथमिकी कांड संख्या 117/25 दर्ज किया गया। उसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए निगरानी टीम ने तुरंत कार्रवाई की योजना बनाई और जाल बिछाकर एसआइ को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंपनिगरानी विभाग को जैसे ही शिकायत मिली कि टीम ने प्लानिंग के तहत पीड़ित को रुपये के साथ एसआइ के पास भेजा। निगरानी डीएसपी विप्लव कुमार ने बताया कि जैसे ही एसआइ ने रिश्वत के 40,000 रुपये लिए निगरानी टीम मौके पर ही दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद एसआइ को अपनी कस्टडी में लेते हुए पटना मुख्यालय ले जाया गया, जहां अब उनसे पूछताछ और आगे की कानूनी प्रक्रिया की जाएगी। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप है। टीम में एसआइ रविशंकर कुमार, राकेश कुमार, आदित्य कुमार, योगेंद्र कुमार शामिल थे।




Recent Comments