अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर पोल से टकरा पलटी, चालक समेत दो लोग घायल

परसा-सीवान-शीतलपुर मुख्य मार्ग एसएच 73 पर थाना क्षेत्र के हरपुर परसा गाँव के समीप सिवान से आ रही स्विफ्ट डिजायर गाड़ी की चालक की सन्तुलन खोने से सड़क किनारे बिजली पोल में टकराकर बीच सड़क पर पल्ट गई।जिसमें बिजली का पोल ध्वस्त हो गया। घटना में चालक समेत एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया।घटना की सुचना पाकर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुँच कर जख्मी को उपचार हेतु समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया।जख्मी व्यक्ति सिवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के श्रीनगर गाँव निवासी सुकट सिंह का पुत्र अशीष सिंह तथा नन्दकिशोर सिंह का पुत्र आदित्य सिंह बताया गया।दोनों घायलो को प्राथमिकी उपचार के उपरांत चिकित्सक ने बेहतर ईलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया।घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि सीवान से परसा की तरफ जा रही वाहन दूसरे वाहन से बचाने के क्रम में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।और वाहन की चारों चक्का ऊपर होकर घिसत गई।संयोग अच्छा था कि भयंकर दुर्घटना होने के बाद भी वाहन में सवार दोनों ब्यक्ति हल्की दुर्घटना का शिकार होकर जीवित है।