
आगलगी में गेहूं की सैकड़ों बोझा जला
परसा -थाना क्षेत्र के अन्याय पंचायत स्थित गौरीगांवा गांव में अचानक आग लगने से 500 गेहूं का बोझा सहित दो लोगो का घर जल कर नष्ट हो गया।ग्रामीणों के द्वारा पम्पिंग सेट चापाकल से अथक प्रयास के दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।आगलगी में ओम प्रकाश राय व दिनेश राय का खपरैला घर सहित 500 गेहूँ का बोझा जल कर नष्ट हो गया। वही पचलख गांव में अचानक आग लगने से 10 बीघे खेत मे लगे गेहू का फसल जल कर नष्ट हो गया ।वहा अग्निशमन द्वारा आग पर काबू पाया गया।सूचना मिलने पर सीओ रामभजन राम थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह मौके पर पहुँच घटना से पीड़ितों से मुलाकात की जानकारी ली। कर्मचारी व सीआई को जांच प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया।




Recent Comments