पैक्स चुनाव हेतु बने नामांकन काउंटर का मढौरा एसडीओ ने लिया जायजा,दिये कई दिशानिर्देश
अमनौर/सारणः प्रखंड में पैक्स चुनाव हेतु बने नामांकन काउंटर का बुधवार को मढौरा एसडीओ बिनोद कुमार तिवारी ने जायजा लिया. अमनौर मे पैक्स चुनाव हेतु चल रहे नामांकन प्रक्रिया का जायजा लेने पहुंचे मढौरा एसडीओ बिनोद कुमार तिवारी ने बारी बारी तीनों काउंटर का निरीक्षण किया तथा कार्य में तैनात कर्मियों व अधिकारियों से इसको लेकर पुछताछ किया. वहीं एसडीओ ने कर्मियों व अधिकारियों को कई दिशानिर्देश दिये. हालांकि निरीक्षण करने पहुंचे एसडीओ ने सभी तैयारियां संतोषजनक पाया. मढौरा एसडीओ ने बताया कि पैक्स चुनाव की चल रही नामांकन प्रक्रिया का निरीक्षण किया गया.जहां सभी तैयारियां संतोषपूर्ण पाया. मालूम हो कि पैक्स चुनाव हेतु नामांकन के लिए तीन अलग अलग काउंटर बनाने गये हैं. वहीं निर्वाची पदाधिकारी के आलावा तीन सहायक निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं. उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले प्रत्याशियों पर नजर रखने की जरूरत है. अगर इस तरह की शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
Recent Comments