अनियंत्रित बोलेरो ने स्कूटी चालक शिक्षक को मारी टक्कर, घायल का हो रहा निजी अस्पताल में उपचार

उत्क्रमित मध्य विद्यालय परसागढ़ (हिन्दी) के शिक्षक की स्कूटी में बोलेरो को मारी जोरदार टक्कर

एकमा (सारण)। एकमा थाना क्षेत्र में छपरा-सीवान नेशनल हाईवे 531 पर स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पूरब तरफ ज्योति सेंट्रल हाई स्कूल के समीप एक बोलेरो चालक ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मारी दिया। जिससे स्कूटी चालक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मौके से बोलेरो चालक अपने वाहन सहित फरार हो गया। आसपास लोगों की मदद से एकमा थाना पुलिस ने घायल शिक्षक रसूलपुर थाना क्षेत्र के पांडेय छपरा गांव निवासी राम अयोध्या साह को उपचार के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायल का उपचार जारी है।
बताया जाता है कि रसूलपुर थाना क्षेत्र के पाण्डेय छपरा गांव के निवासी व शिक्षक राम अयोध्या साह एकमा प्रखण्ड स्थित परसागढ़ हिन्दी उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सहायक शिक्षक हैं। अपनी ड्यूटी करके गुरुवार की शाम में अपने घर स्कूटी से लौट रहे थे।
इसी दौरान मुख्य मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज के पूरब तरफ एकमा में सीवान की तरफ से आ रही एक अनियंत्रित बेलेरो ने इनकी स्कूटी में ठोकर मार दिया। जिससे स्कुटी सवार शिक्षक घायल हो गए। बताया जाता है कि बोलेरो में सवार तीन लोगों को सड़क पर उतार कर बोलेरो चालक वाहन समेत फरार हो गया। वहीं आसपास के लोगों ने तीनों लोगों को पुलिस के हवाले दे दिया है। बोलेरो में सवार लोगों ने बताया की वाहन व चालक जलालपुर थाना क्षेत्र के रुसी गम्हरिया गांव के हैं। वाहन को किराए पर लेकर गए थे।

आरओबी के पास डिवाइड नहीं होने के चलते अक्सर होती है दुर्घटनाएं:

आमडाढ़ी गांव निवासी सत्येंद्र नारायण सिंह व पूर्व मुखिया ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि रेलवे ओवरब्रिज के पास पूर्व तरफ सड़क पर डिवाइडर नहीं होने के चलते अक्सर इस तरह की सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसलिए सड़क पर सुरक्षित यात्रा को ध्यान में रखकर डिवाइडर का निर्माण आवश्यक हो गया है।