सारण/रिविलगंज : रिविलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मेथवलिया गाँव के पास एनएच- 85 सड़क पर एक अनियंत्रित बाइक के ठोकर लगने से आठ वर्षीय बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजनो द्वारा जख्मी हालत में बालक को इलाज हेतु सदर अस्पताल छपरा ले जाया गया। जहाँ इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। घटना शनिवार की है। मृतक मेथवलिया गांव निवासी संजय कुमार राम के पुत्र रोहित कुमार (8) वर्ष बताया जाता हैं। जानकारी के अनुसार बालक सड़क के बगल में खेल रहा था कि अचानक तेज रफ्तार बाइक ने धक्का मार घायल कर दिया। घटना के बाद बाइक चालक बाइक छोड़कर फरार हो गया। मौत के सुचना मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गई। रोने चिल्लाने के आवाज से पुरा आसपास का माहौल गमगीन हो गया। बालक की मौत से गाँव में शोक की लहर दौड़ गई।