पानापुर(सारण)गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय थाने की पुलिस ने सारंगपुर गांव में छापेमारी कर दो वर्ष पूर्व घर से भागे प्रेमी युगल को गिरफ्तार कर लिया।मालूम हो कि दो वर्ष पूर्व प्रेमिका की मां ने पानापुर थाने में अपनी नाबालिग पुत्री के शादी की नीयत से अपहरण किए जाने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी जिसमे युवती के प्रेमी नीतीश साह सहित अन्य को नामजद किया था ।इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि फरार प्रेमी युगल गांव आये हुए है ।सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी कर दोनो को गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार प्रेमी नीतीश को बुधवार को जेल भेज दिया गया वही युवती के 164 के बयान के लिए न्यायालय भेजा जाएगा।