
अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा ,दो की मौके पर ही मौत,एक की हालत नाजुक
रंजन कुमार तिवारी/संग्रामपुर (पु.च.)। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में गुरुवार अगले सुबह में एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे एक घर में घुस गया। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह-सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक अरेराज से खजुरिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर छोटू राम मुखिया के घर में घुस गया, जिसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया । जिसे इलाज के लिए प्रखंड के पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और ट्रक ड्राइवर को बंधक बना लिया। जिसकी सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों ने पुलिस के सहयोग से घर के अअंदर से दोनों शव को बाहर निकाला । आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर एस-एच 74 जाम कर दिया ।जिससे घंटों आवागमन बाधित रहा। मृतक की पहचान वृद्ध महिला राधिका देवी और किशोरी अमीषा कुमारी के रूप में की गई है। मृतक युवती अमीषा कुमारी छपरा के किशनपुर गांव की रहने वाली थी। जो अपनी बहन के यहा भवानीपुर आयी थी। फिलहाल पुलिस लोगों को शांत कराने मे जुटी हुई है।




Recent Comments