डकैत गिरोह का पुलिस ने किया उद्भेदन —

छौड़ादानो (पूर्वी चंपारण)।बुधवार को महुआवा थाना क्षेत्र मे डकैती के सामान तथा हथियार के साथ पांच डकैत को महुआवा थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार ।गिरफ्तार डकैत बलिराम ऊर्फ बलि साकिन कटगेनवा, अर्जुन साह, आशीष कुमार, विकास कुमार तीनो महुआवा तथा राहुल जयसवाल छौड़ादानो एकडरी यह पांच डकैतो ने पिछले दिनो हथियार के बल पर डकैती किया था ।फिर दुसरी घटना को अंजाम देने के लिए विनदवाशनी गांव के एक बागीचा मे दुसरी डकैती करने का रात्रि मे योजना बना रहा था ।महुआवा थाना पुलिस के दौरान रात्रि गश्ती की जा रही थी ।गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग विनदवाशनी के बागीचे मे इकठ्ठा है ।महआवा थाना पुलिस के गश्ती दल ने महुआवा थाना प्रभारी के नेतृत्व मे थाना पुलिस के द्वारा बागीचे को घर लिया गया ।तथा पांचो डकैत को गिरफ्तार किया गया ।गिरफ्तार डकैत के पास से दो हथियार चार जिंदा कारतूस दो चोरी का आपाची मोटरसाइकिल ट्रॉली बैग कपड़ा साड़ी पेटीकोट वगैरह बरामद किया गया ।गिरफ्तार किये जाने से दुसरी घटना नही घटी ।गिरफ्तार पांचो डकैत को महुआवा थाना पुलिस ने न्यायिक हिरासत मे भेज दिया ।इस की पुष्टि महुआवा थाना अध्यक्ष रामउदय सिंह ने दी ।