(मशरक) मशरक थाना क्षेत्र के कवलपुरा गांव में एक पट्टीदार ने शराब पीकर अपने पड़ोसी से गाली ग्लौज कर मारपीट की घटना सामने आई है मामला मे कवलपुरा गांव के धुर्पति देवी पति ओमप्रकाश राय ने मशरक थाने में दर्ज प्राथमिकी मे आरोप लगाया कि योगेन्द्र राय पिता लक्ष्मी राय जो उसके पड़ोसी है वो शराब के नशे में आकर मेरे दरवाजे पर गाली ग्लौज करने लगा जिसका विरोध करने पर वो और उसकी पत्नी सोना देवी पति योगेन्द्र राय लाठी लेकर मार पीट करने लगी। मामले की पुलिस जांच कर रही है