दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार ने सघन अभियान चलाकर लगभग एक लाख रूपये राजस्व वसूली कियाI जिला परिवहन पदाधिकारी और मोटरयान प्रवर्तन निरीक्षक ने अपनी टीम के साथ जिला के मुफस्सिल और साठी थाना क्षेत्र में सघन मोटर जाँच अभियान चलायाI इस दौरान दर्जनों वाहन से हजारों रुपये बतौर जुर्माना व राजस्व वसूली कियाI साठी से हमारे सूत्रों को जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि 20 हजार रुपये वसूल किये हैंI अलबत्ता जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि उन्होंने 40 दोपहिया और चारपहिया गाड़ियों से सीट बेल्ट और हेलमेट की जाँच के दौरान 1.10 लाख रुपये बतौर जुर्माना वसूल कियाI इस दौरन डीटीओ राजेश कुमार के साथ मोटरयान प्रवर्तन निरीक्षक सुनील कुमार, अवर निरीक्षक राकेश कुमार और डाटा इंट्री ऑपरेटर प्रियरंजन जाँच कार्य में सहयोग कियाI




Recent Comments