मांझी(सारण)। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी की प्रशिक्षण इकाई द्वारा मांझी के ताजपुर निवासी व अधिवक्ता चन्द्रशेखर द्विवेदी को सिवान जिले का प्रशिक्षण समन्वयक मनोनीत किया गया है। इसके साथ ही उन्हें गोपालगंज का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। प्रशिक्षण विभाग के प्रदेश प्रभारी डॉ रणजीत कुमार मिश्र ने इस आशय का पत्र जारी किया है। अनेक स्थानीय नेताओं ने श्री द्विवेदी को बधाई दी है।